फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दूधौला स्थित एक कंपनी में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप

दूधौला स्थित एक कंपनी में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप

Tue, 19 Mar 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
दूधौला स्थित एक कंपनी में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप
दूधौला स्थित एक कंपनी में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप
विज्ञापन

पलवल। गांव दूधौला स्थित एक कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही तो परिजन नाराज हो गए। उन्होंने शव को कंपनी के गेट पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाकर मामला दर्ज कराया है।

पलवल सिविल अस्पताल में गांव सिंहोचा जिला आगरा (यूपी) निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उसका जीजा भगत सिंह गांव दूधौला स्थित एक कंपनी में हेल्पर के पद पर नौकरी करता था और कंपनी के पास ही किराए के कमरे में रहता था। कंपनी में केमिकल बनाने का काम किया जाता है। भगतसिंह प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम को कंपनी में ड्यूटी पर गया था। मंगलवार सुबह उन्हें कंपनी कर्मचारियों ने सूचना दी कि भगतसिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि भगतसिंह के शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। जिससे लगता है कि भगतसिंह को किसी ने मारा है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने प्रथम शिकायत के आधार पर धारा-174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों ने शव को घर ले जाने के बजाय कंपनी के बाहर रख दिया। परिजनों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक के परिजन कंपनी अधिकारियों से पांच लाख रुपये का मुआवजा व एक परिवार के सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं बताया गया कि कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में मालिकों से बातचीत कर उचित व्यवस्था की जाएगी। देर शाम तक कंपनी प्रबंधन व कर्मचारियों व मृतकों के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed