फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोली, मामला दर्ज

बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोली, मामला दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोली, मामला दर्ज
बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोली, मामला दर्ज
विज्ञापन


पलवल। बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। इसके बाद उसकी मां की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है। गोली मारने के बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना चांदहट में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि पलवल के गांव मीसा निवासी अवतार ने बताया कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है। 25 अप्रैल को वह छुट्टी पर था। उसने बताया कि उसे मां के साथ खेतों पानी लगाना था, लेकिन बिजली न होने के कारण वह घर पर ही लेटा था। इसी दौरान तीन-चार धमाके की आवाज सुनाई दी। अवतार ने बाहर आकर देखा तो एक बाइक पर दो युवक आए थे। उन्होंने आते ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गोली चला दी। गोली अवतार के बाएं पैर में लगी। शोर को सुनकर अवतार की मां बाहर आई तो उक्त युवकों ने उसकी मां पर भी लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों को पहचान लिया जो गांव निवासी राजेश व उसका भाई नितिन थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed