फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ऑटो ने गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक घायल

ऑटो ने गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक घायल

Wed, 17 Apr 2019 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
ऑटो ने गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक घायल
ऑटो ने गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक घायल
विज्ञापन


पलवल। राजमार्ग पर हुड्डा चौक के पास तेज रफ्तार एक ऑटो ने अपने आगे चल रही एक गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे गांव बंचारी निवासी 65 वर्षीय श्यामवती और गांव सातापुर खैर जिला अलीगढ़ निवासी 29 वर्षीय श्यामसुंदर एक ऑटो में सवार होकर किसी काम से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहे थे। चालक अपने ऑटो को तेज रफ्तार में व लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही वह हुड्डा चौक से पास पहुंचे तो ऑटो ने आगे चल रही एक गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय महिला श्यामवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि 29 वर्षीय श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed