फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   घर आ रही महिला से की मारपीट

घर आ रही महिला से की मारपीट

Mon, 18 Mar 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
घर आ रही महिला से की मारपीट
घर लौट रही महिला से मारपीट
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना क्षेत्र में बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला पर एक व्यक्ति ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पलवल के लाइनपुरा मोहल्ला निवासी सुरवन ने का पड़ोस में रहने वाले भीम से पहले से ही लड़ाई-झगड़े का मामला चल रहा था। पीड़िता गत 17 मार्च को मार्केट से सब्जी लेकर लौट रही थी। उसी दौरान पर उस पर भीम ने हमला कर दिया।

अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार
पलवल। सदर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गांव दूधौला के समीप से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गांव दूधौला के समीप एक युवक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस गाड़ी को देख तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उक्त युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश निवासी गांव दूधौला बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तेज वाहन की टक्कर से दंपती घायल
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल सड़क पार करते समय एक दंपती और उनकी बेटी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी तिलोक ने बताया कि बहादुरपुर, पीलीभीत (यूपी) निवासी शिवकुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका पुत्र भारद्वाज, पुत्रवधू अलका के साथ अपनी पौत्री गौरी के दिल का आपरेशन कराने के लिए गांव बघौला स्थित श्री सत्य साईं अस्पताल आ रहे थे। अस्पताल के समीप जब वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed