फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

Sun, 21 Apr 2019 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत
सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव चारट जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका साथी साहिल शर्मा पलवल के गांव श्रीनगर स्थित निजी कंपनी में वर्कर का काम करता था और श्रीनगर में ही किराए के मकान में रहता था। गत 20 अप्रैल की रात को साहिल शर्मा अपने कमरे से कंपनी में रात की ड्यूटी पर आ रहा था। जब साहिल श्रीनगर के समीप पैदल सड़क को पार कर रहा था तो उसे पलवल की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed