{"_id":"5caf794fbdec22147163c58d","slug":"181555003727-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 3500 रुपये में उपलब्ध करा देता था देशी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मात्र 3500 रुपये में उपलब्ध करा देता था देशी पिस्तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 3500 रुपये में उपलब्ध करा देता था देशी पिस्तौल
हथीन। अवैध हथियार बनाने में माहिर जमील मात्र 3500 रुपये में मौत का सामान बनाकर तैयार कर देता था। 3500 रुपये में एक देशी पिस्तौल बेचने पर जमील को एक हजार से 1500 रुपये की बचत हो जाती थी। यह खुलासा कोट गांव के बहुचर्चित हथियार निर्माता जमील ने पुलिस रिमांड के द्वारा की गई पूछताछ में किया है। जमील का कहना है कि एक पिस्तौल बनाने में उसको एक हजार से लेकर 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। जिन्हें वह तीन से 3500 रुपये में बेच देता था। हरियाणा ही नहीं राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी लोग उससे हथियार लेने आते थे।
जमील ने बताया कि हथियार बनाने का कच्चा माल जमील मथुरा जिले के कोसीकलां थानांतर्गत गांव उटावड के नंगला से लाता था। यह गांव हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा के निकट होडल उपमंडल के गांव भिड़ूुकी से सटा हुआ है। उसने बताया कि उसने यह अवैध हथियार बनाना पिता से सीखा था।
वर्जन
बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद आठ अवैध हथियार, रौंद एवं हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया है। जमील पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
- नवल किशोर, थाना प्रभारी, बहीन।