{"_id":"5c0d1311bdec2241836bb7ff","slug":"181544360721-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का पैसा मांगे तो ढाबा मालिक की कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने का पैसा मांगे तो ढाबा मालिक की कर दी पिटाई
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के पैसे मांगें तो ढाबा मालिक की कर दी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। ओल्ड जीटी रोड स्थित न्यू सोहना मोड़ पर एक ढाबे पर खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर चार लोगों ने मिलकर ढाबा मालिक पर लाठी डंडों व फावड़ा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार मोती कालोनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका न्यू सोहना मोड़ पर श्याम के नाम से ढाबा है। सात दिसंबर की रात करीब दस बजे गांव रायपुर निवासी सोनू, मोनू, राजू, व राकेश ने उनके ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के बाद जब उनसे रुपये मांगें गए तो उक्त युवकों ने मिलकर पीड़ित व उसके पिता अमरेश पर लाठी डंडों व फावड़ा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
दुकान का शटर तोड़ चोरी की
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कैंप थाना इलाका स्थित गांव धोलागढ़ के समीप चोर, दुकान की शटर तोड़कर नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जमशेद के अनुसार श्याम नगर कालोनी निवासी योगेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गांव धोलागढ़ के पास वह कार सजाने का काम करता है। सात दिसंबर की रात को योगेंद्र दुकान को बंद करके घर चला गया। जब अगले दिन सुबह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर से पांच डेक, चार स्कीपकर व चार हजार रुपये नकद गायब है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।