{"_id":"5c6997cfbdec22739950cf22","slug":"141550424015-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाल रहे दो युवकों की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाल रहे दो युवकों की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को श्रद्धांजलि जुलूस में शामिल दो युवकों की करंट से मौत
-गली में लगे ट्रांसफार्मर का आसपास भरा था पानी
-विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
पलवल। पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में रविवार को निकाले जा रहे जुलूस में शामिल दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। गली में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास पानी भरा होने से यह हादसा हुआ। दोनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मोहन नगर के युवकों की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस एक गली में पहुंचा तो वहां लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर कीचड़ व पानी जमा था। जुलूस में शामिल डैनी (27) व बाबी (18) ने जैसे ही पानी में पैर रखा उन्हें करंट लगा और वे अचेत हो गए। यह देख अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। इससे उनका बचाव हो गया। दोनों युवकों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया।
ढोल बजाने का काम करते थे
डैनी व बाबी ढोल बजाने का काम करते थे। डैनी के दो पुत्र हैं तथा बाबी अविवाहित था। बाबी के पिता गब्बर ने बताया कि उसने अपने पुत्र को जुलूस में जाने से रोका था, लेकिन वह यह कहकर गया कि देश की सुरक्षा की बात इसमें सभी को जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के साथ लोग अब उनके पुत्र को भी याद करेंगे।