{"_id":"5c9f768bbdec221425446f4a","slug":"11553954443-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को बांधने जा रही महिला से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को बांधने जा रही महिला से की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़
पलवल। सदर थाना में प्लॉट पर काम करने जा रही महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि पीड़िता 28 मार्च को प्लॉट पर मवेशियों का काम करने के लिए गई थी। इस दौरान रास्ते में गांव कैराका निवासी सुरेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके परिवार के सदस्य कमला, नीरज, सविता, जीतराम, वर्षा, वरुण, जीतू व विरेंद्र लाठी-डंडा लेकर आ गए और पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। सभी आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------------------
चौपाई कार्यक्रम में हुई कहासुनी, फिर मारपीट
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में आयोजित एक चौपाई के कार्यक्रम में आपसी कहासुनी को गई। इसमें तीन युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पलवल के गांव औरंगाबाद निवासी विपिन ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 22 मार्च को गांव में चौपाईयों का कार्यक्रम था। इस दौरान गांव निवासी चिंटू, उर्फ बिजेंद्र उर्फ बल्ला, लोकेश और गांव मितरोल निवासी सागर ने आपसी कहासुनी को लेकर पीड़ित पर लाठी-डंडा व पंच से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------------
कुल्हाड़ी से हमला किया
पलवल। घर में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पलवल के गांव बामनीखेड़ा निवासी जगवीर 26 मार्च को घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी हुकमा ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 81 हजार उड़ाए
पलवल। एटीएम से रुपये निकाल रहे युवक का दो युवकों ने कार्ड बदल लिया। इसके बाद युवक को करीब 81 हजार रुपये की चपत लगा दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मामचंद ने बताया कि पलवल के गांव मिंडकोला निवासी नितिन 24 मार्च को एक होटल के पास आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान दो युवक अंदर आए और पीड़ित को गुमराह कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उक्त युवकों ने 20 हजार रुपये एटीएम मशीन से कैश, 40 हजार रुपये किसी यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर कर दिए, 15 हजार रुपये स्वैप कराए व लगभग साढे़ पांच हजार रुपये और निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उक्त युवकों ने उसके खाते से एटीएम द्वारा 81 हजार 907 रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-