फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आंधी से बिजली का तार टूटकर बाइक सवार पर गिरा, मौके पर ही मौत

आंधी से बिजली का तार टूटकर बाइक सवार पर गिरा, मौके पर ही मौत

Wed, 17 Apr 2019 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
आंधी से बिजली का तार टूटकर  बाइक सवार पर गिरा, मौके पर ही मौत
आंधी से बिजली का तार टूटकर बाइक सवार पर गिरा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन

पलवल। मंगलवार की रात आई तेज आंधी में कमेटी चौक के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक 50 वर्षीय कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय हुए हादसे से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी 50 वर्षीय सुखराम के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। वहीं परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कैलाश नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता सुखराम भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते थे और मंगलवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह कंपनी से ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। जब वह कमेटी चौक के पास पहुंचे तो अचानक आए तेज आंधी तूफान में बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed