फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10.26 lakh robbed at gun point by the manager of a petrol pump

गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटे 10.26 लाख

Tue, 03 May 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 03 May 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
 10.26 lakh robbed at gun point by the manager of a petrol pump
लूट - फोटो : अमर उजाला

एनएच-2 पर गांव मीतरोल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से कार सवार पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 10.26 रुपये लूट लिए। पेट्रोल पंप के मैनेजर एक अन्य कर्मचारी के साथ कार से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे थे। बदमाशों ने अपनी कार मैनेजर की कार के आगे अड़ा कर रुकवा ली और डंडों से हमला कर व तमंचा दिखाकर रकम लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


आकाश फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के इंचार्ज सत्यपाल ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर शनिवार व रविवार दो दिन का कैश रुका हुआ था। पेट्रोल पंप मैनेजर गजेंद्र पुत्र रंगलाल व एक कर्मी लोकेश पुत्र रघुराज 10 लाख 26 हजार रुपये की रकम अपनी सेंट्रो कार से इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा कराने जा रहे थे।  शिकायत के अनुसार गजेंद्र व लोकेश नगदी को लेकर पंप से 12.28 बजे निकले थे।
विज्ञापन


वह पंप से निकले ही थे कि तभी श्रीनगर गांव के समीप पांच मिनट बाद, 12.33 बजे स्लेटी रंग की इनोवा कार में सवार होकर पांच युवक आए। इनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने अपनी इनोवा कार उनकी कार के आगे लगाकर रुकवा ली। वे कुछ समझ पाते इतनी ही देर में उनकी कार पर डंडो से हमला कर दिया गया। गन प्वाइंट पर गजेंद्र से उन्होंने रुपयों से भरा बैग लूट लिया व हवाई फायर कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार नंबर व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। सदर थाना एसएचओ राजकुमार का कहना है कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed