फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

पैक्स बैंक के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
हथीन। उटावड़ स्थित सहकारी पैक्स बैंक के मैनेजर हाजर खान के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं जन्म तिथि के संदर्भ में सीएम विंडो पर मिली शिकायत की जांच दो जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा कराई गई। जांच में यह साफ हो गया कि संबन्धित मैनेजर ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी की तथा उसने अधिक समय तक सरकारी नौकरी करने के लिए जन्म तिथि में भी हेराफेरी की। जांच के बाद पलवल के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने हथीन के ब्लॉक एजुकेशन अफसर सग़ीर अहमद को लिखित निर्देश दिए कि हाजर खान के खिलाफ आलीमेव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जाए। इन निर्देशों के बाद प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बहीन थाना में हाजर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधन भी आरोपी के रिकॉर्ड की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव टोंका निवासी असरूददीन ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि उटावड पैक्स बैंक के मैनेजर हाजर खान ने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी की है। फेक प्रमाण पत्र पर नौकरी पाई है और जन्म तिथि में बदलाव भी किया गया है। शिकायत के अनुसार हाजर खान जोकि आलीमेव का निवासी है। उसने अपने गांव के आलीमेव स्थित स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लेते समय अपनी जन्म तिथि 22 अगस्त 1963 लिखित में दर्ज कराई है। पांचवीं कक्षा तक यही जन्म तिथि रही। बाद में आलीमेव के ही राजकीय उच्च विद्यालय में दाखिला लेते समय दसवीं कक्षा में अपनी जन्म तिथि 10 अगस्त 1968 दर्ज कराई। यह जन्म तिथि यासीन खान मेव उच्च विद्यालय नूंह के द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर दर्ज कराई। एक ही व्यक्ति की दो जन्म तिथि होने पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी पलवल अशोक बघेल को जांच सौंपी। रिपोर्ट के बाद ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पैक्स बैंक सहकारी क्षेत्र का बैंक है। यह बैंक असिस्टेंट रजिस्ट्रार पलवल के नियंत्रण में काम करता है।
विज्ञापन

इस बारे में असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रवीण कादयान से पूछा गया । उनका कहना था कि सम्बन्धित मैनेजर के मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सम्बन्धित मैनेजर बैंक में बतौर चौकीदार नियुक्त हुआ था। अब पद्दोन्नति पाकर मैनेजर के पद पर सेवारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed