फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

विद्यालयों में छापेमारी करने पर अध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 07 Jun 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अध्यापक तालमेल कमेटी के बैनर तले सोमवार को हथीन एसडीएम की लिपिकीय कमेटी द्वारा विद्यालयों में छापे मारने की कार्रवाई का विरोध किया गया। अध्यापकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तालमेल कमेटी के सदस्यों वेदपाल, सोहनलाल पूनिया, बलवीर सिंह, गीतेश कुमार व बिजेंदर सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया।

अध्यापक नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों एसडीएम द्वारा गठित कमेटी ने खंड के विद्यालयों का दौरा किया। दौरे के दौरान कमेटी ने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से उल्लंघन किया। प्रोटोकॉल के तहत एक कनिष्ठ कर्मचारी वरिष्ठ कर्मचारी की जांच नहीं कर सकता, ऐसा करना सरकारी नियमावली का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के कार्यभार की अनदेखी करते हुए भी शिक्षा विभाग ने बहुत से लिपिकों को मनमानी पूर्वक दूसरे विभागों में डेपुटेशन पर रखा है, जबकि निदेशालय ने डेपुटेशन को पहले ही रद्द कर रखा है। लंबे समय तक दूसरे विभागों में डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों के मामले में उनका वेतन मूल विभाग से नहीं निकाला जा सकता, लेकिन इस नियम की भी अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसे कर्मचारियों का शीघ्र डेपुटेशन रद्द किया जाए और भविष्य में प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाए ।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश कुमार, उधम सिंह, प्रवल प्रताप सिंह व भूपिंदर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
---प्रवीण बैंसला----
फोटो कैप्शन
07श्चड्डद्यश्च8- जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल को ज्ञापन सौंपते अध्यापक तालमेल कमेटी के सदस्य।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed