फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime murder

किराना की दुकान पर बैठे युवक की गोलियों से भूनकर की हत्या

Fri, 04 Jun 2021 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
crime murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। गांव गहलब में औरंगाबाद रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में आठ नामजद सहित करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अल्लिका गांव में दो गुटों के मध्य सालों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपियों में शामिल अल्लिका गांव के एक पूर्व सरपंच महेंद्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रंजिश में मृतक दिगंबर के चचेरे भाई सौरभ का कहना है कि वह मुकदमों की पैरवी में जाता था। उसे विभिन्न माध्यमों से धमकियां दी जाती थीं। बृहस्पतिवार की रात को दिगंबर अपने साथियों के साथ औरंगाबाद रोड स्थित एक किराना की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय वहां अल्लीका निवासी विक्की, राहुल, होशियार, गांव गहलब निवासी अमित, भूपेंद्र, गांव भमरौला निवासी लोकेश सागर व शक्ति अपने दस से बारह अन्य साथियों के साथ बाइकों पर हथियारों सहित आए। आते ही दिगंबर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भाग लिए। आरोपी दिगंबर को गोलियां मारकर फरार हो गए। वहां मौजूद उसके साथी उसे तुरंत उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही दिगंबर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed