फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime land dispute

जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला, सोने की चेन और पांच हजार भी लूटे

Tue, 12 Apr 2022 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
crime  land dispute
जमीन विवाद में व्यक्ति पर हमला, सोने की चेन और पांच हजार भी लूटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शेखपुर में जमीन के विवाद के चलते बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर बदमाशों ने उससे सोने की चेन और पांच हजार रुपए भी लूट लिए। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई रतिराम के अनुसार गांव शेखपुर निवासी केक सिंह ने मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसका सोहनलाल और अन्य से विवाद चल रहा है। बीती चार अप्रैल को सुबह 10 बजे वह बाइक से खेतों की तरफ जा रहा था। इस दौरान हथियारों से लैस होकर आए सोहनपाल, वीरेंद्र, थान, नवीन, योगेश, जितेंद्र, अनिल, सुनील, मनोज, योगेश ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी थान सिंह ने उस पर बंदूक तान दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन और जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका फोन तोड़कर खेत में फेंक दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे सुरेश और बिशन ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed