फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cow smuggling accused beaten by mob, dies during treatment

Palwal News: गो तस्करी के आरोपी को भीड़ ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggling accused beaten by mob, dies during treatment
- परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


फोटो-14- मृतक यूसुफ की फाइल फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव औरंगाबाद-मित्रोल में 24 जनवरी की देर शाम गो तस्करी के आरोप में भीड़ ने 52 वर्षीय व्यक्ति की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित यूसुफ की 25 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शव को मुंडकटी थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रण में लाया।



पीड़ित रवि ने शिकायत में बताया कि हथीन के गांव भूड़पुर निवासी यूसुफ ने 24 जनवरी को गांव नंगला बुलाकर तीन गोवंश को ले जाने के लिए कहा। यूसुफ बाइक पर सवार होकर निगरानी कर रहा था। जब वे गांव औरंगाबाद-मित्रोल बस अड्डे के पास पहुंचे तो आठ-दस लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। जिसमें वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। 25 जनवरी की रात यूसुफ की मौत हो गई। उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में यूसुफ का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बड़ी संख्या में परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे।उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुए हसनपुर, होडल और बहीन थाने से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी कुलदीप सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed