{"_id":"5ff346958ebc3e3b9c6e4687","slug":"councilors-created-ruckus-in-city-council-meeting-palwal-news-noi5578507109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा
विज्ञापन
होडल। नगर परिषद बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों व विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कुछ पार्षद पूर्व चेयरमैन राज गोपाल के नेतृत्व में एसडीएम से भी मिले व चेयरपर्सन और अधिकारियों की शिकायत की। इस दौरान विकास कार्यों की जांच कराने की मांग उठाई।
चेयरपर्सन आशारानी तायल की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताना शुरू कर दिया। पार्षदों का आरोप था कि शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर दिन वार्डों के लोग पार्षदों को सफाई व्यवस्था पर खरीखोटी सुनाने लगे हैं। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने व जहां लाइटें नहीं लगी हैं, वहां नई लाइटें लगवाने की भी मांग की। पार्षदों द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों को ठीक तरीके से न कराने व भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाया।
पूर्व चेयरमैन राज गोपाल ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है।
चेयरपर्सन आशा रानी तायल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें जहां खराब हैं, वहां नई लगाई जाएंगी। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद पूर्व चेयरमैन राज गोपाल के नेतृत्व में पार्षद नीतू जैन, राजेश, प्रीति, दयावती व ताराचंद एसडीएम संदीप अग्रवाल से मिले। इस दौरान विधायक व भूमि सुधार बोर्ड के चेयरमैन जगदीश नायर भी मौजूद रहे। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनेंद्र सिंह, अभियंता विनोद मित्तल, कनिष्ठ अभियंता राशिद खान, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।