फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Council removed encroachment from markets

परिषद ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण

Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Council removed encroachment from markets
होडल में तोड़फोड़ करती जेसीबी - फोटो : Palwal
होडल। शहर में मंगलवार को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत जगजीवनराम चौक से की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परिषद के कर्मचारियों ने जगजीवनराम चौक से राजीव गांधी व अन्य कई बाजारों में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाकर सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

परिषद के सचिव देवेंद्र कुमार, पालिका अभियंता डालचंद, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गोपाल विभागीय कर्मचारियों और जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर आदि के साथ बाजार में पहुंचे। अचानक नगर परिषद के कर्मचारियों को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे लगाया हुआ सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन परिषद के कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूल लिया। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने लगे टीन शेड को नहीं हटाया था, उन्हें जेसीबी मशीन द्वारा हटा दिया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान पुराने जीटी रोड से शुरू किया गया। प्रशासन का यह अभियान अब सप्ताह में एक दिन अवश्य चलाया जाएगा। अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान के आगे रेहड़ी या तख्त आदि लगवाकर वसूली करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार,सचिव , नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed