{"_id":"5f0b0b718ebc3e63c9209bd7","slug":"corona-palwal-news-noi5228192193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी समेत 15 को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी समेत 15 को कोरोना
विज्ञापन
पुलिसकर्मी समेत 15 को कोरोना
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 15 मरीज मिले हैं, जबकि 6 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। अब कोरोना मरीजों की संख्या 493 हो गई है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 369 हो गई है। जिले में 124 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 10,303 लोग आ चुके हैं। इनमें से 7,863 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 2440 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। अब भी 101 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 10246 सैंपल्स में से 9652 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सिविल सर्जन ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं और उनकी स्क्रीनिंग जारी है। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीजों की सूचना मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकले और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें तथा फेस मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले।
--
हथीन में मेडिकल अफसर संक्रमित
हथीन। हथीन स्थित उपमंडल अस्पताल में कार्यरत एक मेडिकल अफसर एवं बहीन थाना के एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल अफसर रिषभ गुप्ता ने की है।। इससे पूर्व भी अस्पताल के तीन लैब कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए थे। संवाद