फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Corona is not following instructions

कोरोना हिदायतों नहीं कर रहे पालन

Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona is not following instructions
पलवल। कोरोना की तीसरी लहर का डर लोगों में साफ दिखने लगा है। हल्का का जुकाम होते ही मरीज अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए पहुंच रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज अनिवार्य करने से कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच के बाद ही चिकित्सक द्वारा उपचार करने के निर्देश ने परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है, क्योंकि कोरोना जांच करवाने के लिए भी लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में इन सबके के लिए लगने वाली लाइन में कोरोना हिदायतों का पालन पीछे छूट गया है। भारी भीड़ के कारण कहीं पर गाइडलाइन का पालन नजर आ रहा है। पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन

समय सुबह 10 बजे
जिला नागरिक अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लिए शिविर लगा हुआ है। बाहरी भवन में वैक्सीनेशन के लिए मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण करवाने के लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। लाइन में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के अलावा 18 वर्ष से ऊपर के लोग भी लाइन में लगे हुई है। लाइन में शारीरिक दूरी का पालन नजर नहीं आ रहा है। पहली व दूसरी डोज के लिए अलग-अलग लाइन लगी हुई है। लाइन को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

समय सुबह 10.30 बजे
नर्सिंग कॉलेज के अंदर कोरोना वैक्सीनेशन की डोज लाई जा रही हैं। डोज लगाने के लिए कमरे के बाहर लोग झुंड बनाकर खड़े हुए हैं। अंदर एक-एक करके लोगों को वैक्सीनेशन के लिए अंदर भेजा रहा है। इस दौरान कई लोगों पर मास्क भी नहीं है। कर्मचारी लोगों को बार-बार मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं। महिलाएं दुपट्टे को मास्क की तरह प्रयोग करने का प्रयास करती नजर आई। शिविर में पहली बार डोज लगवाने आए 15 से 18 वर्ष के किशोरों की भी काफी संख्या दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सुबह 11 बजे
ओपीडी पर पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई है। लाइनों में महिलाओं की संख्या अधिक है। लाइनों में शारीरिक दूरी को पालन करने की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। पर्ची कटवाने की होड़ में लोग एक-दूसरे से बिल्कुल सटे हुए हैं। कुछ लोग जुगाड़ कर सीधे अंदर जाकर पर्ची कटवाने का प्रयास कर रहे हैं।
समय सुबह 11:15 बजे
ओपीडी पर्ची काटने वाली जगह के सामने की कोरोना की जांच की जा रही है, क्योंकि चिकित्सक के मरीज के देखने पूर्व कोरोना की जांच करवाना अनिवार्य कर दिया है। घंटों पर्ची कटवाने के खड़े होने के बाद मरीज चिकित्सक के पास पहुंचता है तो उसे कोरोना की जांच करवाने के लिए भेज दिया जाता है। जांच के लिए पंजीकरण करवाने के लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस दौरान लाइन भी कोई ध्यान नहीं है।

बारिश के साथ ठंड बढने से खांसी-जुकाम के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे अस्पताल में काफी मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से अव्यवस्था का माहौल रहता है। बार-बार को लोगों को हिदायत दी जाती है, परंतु लोग नहीं मानते। शारीरिक दूरी के पालन के लिए उचित दूरी पर गोले भी बनाए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
- डॉ. लोकवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed