फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Conveyed message of environmental conservation by planting

Palwal News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Conveyed message of environmental conservation by planting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। सीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उटावड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य बलराम शास्त्री के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी वसीम अकरम, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान जाकर, नसीर अहमद कप्तान, आकिब जावेद, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed