फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Conveyed a message to stay away from substance abuse

Palwal News: नशा, जुआ और साइबर अपराध से दूर रहने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message to stay away from substance abuse
पुलिस अधिकारियों ने गुलालता गांव में ग्रामीणों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव गुलालता में बुधवार को पुन्हाना सदर थाना पुलिस की ओर से ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशाखोरी, जुआ, सट्टा, साइबर अपराध और गोतस्करी समेत विभिन्न सामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से इन बुराइयों से दूर रहने और अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें शिक्षा और खेलों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। जुआ और सट्टा भी परिवारों में आर्थिक परेशानी के साथ-साथ अपराध को बढ़ावा देते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में साइबर अपराध को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन, लिंक या मैसेज पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, एटीएम या यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौ तस्करी को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों से विशेष सहयोग मांगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि या वाहनों की जानकारी मिलने पर लोग कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने और माहौल खराब करने वाली गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस ने कहा कि अपराध रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने पुलिस को क्षेत्र में नशा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed