फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Consumers cannot be forced to purchase a stove with a gas cylinder.

Palwal News: उपभोक्ता को गैस सिलिंडर के साथ चूल्हा लेने के लिए नहीं कर सकते बाध्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Consumers cannot be forced to purchase a stove with a gas cylinder.
पलवल। जिला सचिवालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व की भांति ही समाधान शिविर का आयोजन जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर किया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में एक प्रार्थी की शिकायत सुनते हुए निर्देश दिए हैं कि कोई भी गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ता को गैस सिलिंडर के साथ चूल्हा लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने भीषण गर्मी और गत दिवस आए आंधी-तूफान को मद्देनजर रखते हुए बिजली व अग्नि सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। शिविर में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। वहीं, लंबित रही शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed