फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Construction of elevated bridge will start soon

जल्द शुरू होगा ऐलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य

Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of elevated bridge will start soon
जिला निगरानी समिति की बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर। - फोटो : Palwal
जल्द शुरू होगा ऐलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

पलवल। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पलवल शहर के अंदर बनने वाले ऐलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराया जाए। गांव बामनीखेड़ा व रसूलपुर आरओबी के निर्माण कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को जाम की परेशानी से निजात मिल सके। केंद्रीय मंत्री लघु सचिवालय के सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पलवल में कई राष्ट्रीय स्तर की सड़क व रेल परियोजनाओं को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है, जिनका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाना है। इसलिए संबंधित विभाग इन कार्यों को पूरा करने में तत्परता दिखाएं, कोई समस्या है तो उससे अवगत कराएं ताकि उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर फरीदाबाद व पलवल में जो भी निर्माण कार्य कर रहे हैं, उन्हें तुरंत पूरा किया जाए। निर्माण कार्य के दौरान साइड से वाहनों के आवागमन की उचित व्यवस्था भी करें। झाड़सैतली पुल के निर्माण कार्य का बहुत थोड़ा हिस्सा शेष है, उसे जल्द पूरा किया जाए। इर्स्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ रोड पर इंटर एक्सचेंज के लिए करीब 12 एकड़ भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई कर इसका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि हसनपुर-उत्तर प्रदेश मार्ग पर यमुना नदी पर पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण कार्य व सर्वे संबंधी कार्य की भी समीक्षा की। मंत्री ने बताया कि बताया कि जिले में डिजिटल इंडिया के तहत सभी ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन कर दिए गए हैं। खनन संबंधी समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर अब तक 1 करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। होडल विधायक जगदीश नायर ने गांव सौंद, खाम्बी में पेयजल की समस्या उठाई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इन बड़े गांवों को पहले ही महाग्राम योजना के तहत कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतें खुले में शौच से मुक्त
अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है। अब जिले को ओडीएफ प्लस की ओर ले जाया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्य चल रहे हैं। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 15 प्रोजेक्ट शुरू किए जा चुके है। गोवर्धन प्रोजेक्ट के तहत गांव मर्रोली में बॉयो गैस प्लांट तैयार किया जा रहा है, जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सभी 148 कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। मनरेगा के तहत 8 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 560 कार्य चयनित किए गए, जिनमें से 544 पूरे किए जा चुके है व 16 पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसल एमएसपी पर ही खरीदी जाएं
फसल खरीद की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि अधिकारी निरंतर मंडियों का दौरा कर सुनिश्चित करें कि किसानों की फसलें एमएसपी पर ही खरीदी जाएं। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिले में कोविड-19 के तहत बहुत अच्छा कार्य किया गया है। किसानों को पराली का उचित प्रबंधन करने के बारे जागरूक किया जा रहा है। बैठक में पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर व पृथला विधायक नयनपाल रावत, जिला परिषद की अध्यक्ष आशावती, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, नगराधीश दिनेश, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed