फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   congress protest against state government

भाजपा-जजपा सरकार में खुलेआम हो रहे घोटाले: उदयभान

Thu, 13 Aug 2020 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
congress protest against state government
पलवल। कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा-जजपा की प्रदेश सरकार में कोरोना महामारी के दौरान हुए रजिस्ट्री, चावल व शराब घोटालों के विरोध में जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक उदयभान ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गुर्जर धर्मशाला से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि हरियाणा प्रदेश जहां एक ओर कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा-जजपा सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में घोटालों को अंजाम देकर खुलेआम लूट की जा रही है। लॉकडाउन के बीच प्रदेश में कई घोटालों को अंजाम दिया गया है। 6 वर्षों में शराब घोटाले, रजिस्ट्री घोटाले व अन्य घोटालों में जमकर लूट की गई है। सरकार द्वारा लगातार इन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इनकी जांच उच्च न्यायालय के जज से करवाई जाए। लॉकडाउन के बीच शराब घोटाले में हजारों करोड़ की शराब बिक्री व तस्करी की परतें लगातार खुल रही हैं। इस घोटाले में शराब माफिया के तार सीधे उच्च पदों पर बैठे राजनीतिज्ञों और आला अधिकारियों से जुड़े हैं। प्रदेश में अवैध तरीके से रजिस्ट्रियों का खेल भी जमकर खेला गया। नियमों का ध्यान न रखते हुए जिला नगर योजनाकारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए गए। 30 से ज्यादा शहरी निकायों के कंट्रोल एरिया में हुई रजिस्ट्रियों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। इन रजिस्ट्रियों में करोड़ों रुपयों के घोटाले को अंजाम दिया गया। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रेम दलाल, मोहम्मद बिलाल, डॉ. शाहिद, देवेश कुमार, उदय करण दलाल, सुनील मित्तल, सुरेंद्र डागर, सद्दाम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed