फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Complaint regarding the sale of illicit liquor

Palwal News: अवैध शराब की बिक्री की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding the sale of illicit liquor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर में नशे के खिलाफ अभियान के बीच अवैध शराब की कथित बिक्री और सप्लाई को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनाज मंडी के सब्जी मंडी गेट के आसपास से मोटरसाइकिलों के जरिए शराब की पेटियां अलग-अलग गलियों और मोहल्लों तक पहुंचाने के आरोप हैं। घरों तक शराब पहुंचाने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।शहर की कुछ चाय, जूस, कोल्ड ड्रिंक और कन्फेक्शनरी दुकानों पर भी कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा गांजा, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि नशे पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। पुन्हाना में अवैध शराब या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है तो संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से अनाज मंडी सहित संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दुकानों के लाइसेंस, शराब के स्टॉक और कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed