{"_id":"5f91bfab8ebc3edc0f59d9bf","slug":"committee-set-up-for-skill-development-mission-palwal-news-noi54412764","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास मिशन के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास मिशन के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन के लिए कमेटी गठित
पलवल। हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को रोजगार देने के योजना पांच वर्ष बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। 2015 में शुरू हुई एजेंसी के द्वारा जिला के अंदर युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पांच वर्ष बाद मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में जिला कौशल विकास एजेंसी (डीएसडीए) का गठन किया गया है। कमेटी में जिला उपायुक्त को अध्यक्ष या एसडीएम व सीटीएम को सचिव नियुक्त किया गया है। इनके जिला स्तर के अधिकारियों को भी कमेटी में शामिल किया गया।
जिला कौशल विकास एजेंसी के जरिये 80 प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिए जाने हैं। युवाओं को तीन और छह महीने का कौशल शिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। फ्री में प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने के लिए जिला कौशल विकास एजेंसी (डीएसडीए) सेंटरों की निगरानी करेगी। प्रशिक्षण लेने के बाद युवा परीक्षा देंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मंगलवार को हरियाणा कौशल विकास मिशन की डीएसडीए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में जिला उपायुक्त, एसटीएम, सीटीएम के अलावा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, डीएसपी मुख्यालय, सीएमओ, जिला रजिस्ट्रार, डीडीपीओ, डीआईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, एचएसआईआईडीसी के एजीएम या डीजीएम, जिला रोजगार अधिकारी, नगर परिषद चेयरमैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लॉक समिति पंचायत के चेयरमैन, स्थानीय मार्केट कमेटी के चेयरमैन, स्थानीय औद्योगिक एसोसिएशन के चेयरमैन, वरिष्ठ नागरिक सदस्य होंगे।
परियोजना प्रबंधक नेहा बताया कि पलवल में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। कोरोना के चलते अभी तक सेंटरों को शुरू नहीं किया गया है। अभी तक 1240 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।