{"_id":"915c8f10e9ed2aae3b152f798eecf357","slug":"commit-to-persue-a-young-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें: शर्मा
अमर उजाला, तावडू
Updated Tue, 01 Oct 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामविलास शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में युवाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव, अशफाक उल्लाह एवं वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थीं।
विज्ञापन
युवाओं को देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। वह सोमवार को रामलीला ग्राउंड में शहीदों के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस मौके पर हुड्डा सरकार पर निशाना साधते हुए डन्होंने कहा कि सरकार के दस मंत्री आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। अभी तक सरकार के उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डा. सुधा यादव ने कहा कि 2014 में सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव कंवर संजय सिंह, मुकेश शर्मा, कुलभूषण भारद्वाज, नीरज मित्तल, पुष्पा भारद्वाज, सतीश नागर, नरेश ढल, फूलसिंह मलिक, हरभगवान, राजबीर, लीला भल्ला, मुरारीलाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, कंवल सिंह, कैप्टन रणधीर सिंह, राधेश्याम सक्सेना, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र मित्तल, कंवर रामबीर सिंह, सुधीर शर्मा, मुकेश गर्ग, ऋषि गोयल, ओमप्रकाश, मनोज शर्मा, सतीश कुमार, किशनलाल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन