{"_id":"6490908dd76eea018e07d246","slug":"cm-flying-raids-fake-clinic-accused-arrested-palwal-news-c-24-1-snoi1004-676-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सीएम फ्लाइंग ने फर्जी क्लीनिक पर छापा मारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सीएम फ्लाइंग ने फर्जी क्लीनिक पर छापा मारा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
19पीएएलपी16- बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने वाला जाकिर हुसैन टीम की हिरासत में।
बिना डिग्री चला रहा था क्लीनिक, पहले भी मारा जा चुका है छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर सोमवार को हथीन थाना के सामने स्थित क्लीनिक पर छापा मारा। छापे के दौरान सीएम फ्लाइंग दस्ते के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिव कुमार, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी अक्षय जैन व शिव कुमार ने जाकिर हुसैन निवासी पचानका को क्लीनिक पर इलाज करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने तथाकथित डॉक्टर जाकिर हुसैन से मेडिकल शैक्षणिक डिग्री संबंधी दस्तावेज मांगें। आरोपी कोई भी प्रमाण पत्र पेश नहीं कर पाया। फ्लाइंग दस्ते की टीम ने आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर हथीन सिटी पुलिस चौकी को सौंप दिया। फ्लाइंग दस्ते के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि मौके से कई प्रकार की भारी मात्रा में दवाइयां एवं उपकरण भी बरामद हुए हैं।
हथीन सिटी पुलिस के जांच अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अफसर अक्षय जैन की लिखित शिकायत पर आरोपी जाकिर हुसैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए जाकिर हुसैन से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी जाकिर हुसैन के इसी क्लीनिक पर नौ नवम्बर 2017 को भी सीएम फ्लाइंग दस्ते की टीम ने तत्कालीन डिप्टी सीएमओ जेपी प्रसाद के साथ मिलकर छापा मारा था। उस समय भी जाकिर हुसैन के पास कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला था।