{"_id":"60fef0958ebc3eb2bd219911","slug":"class-12-four-girl-students-topped-in-the-district-palwal-news-noi5958532179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 : 4 छात्राओं ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 : 4 छात्राओं ने किया टॉप
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। घोषणा की जानकारी मिलने के बाद स्कूल संचालक बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देने के लिए लिंक खोलने का प्रयास करते रहे। सात बजे के करीब वेबसाइट पर परिणाम देखा जा सका। मेडिकल और नॉन मेडिकल से चार छात्राओं ने जिले में टॉप किया है।
जिले में इस बार 12वीं के 14 हजार बच्चे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के अनुसार सभी विद्यार्थी इस बार पास हैं। बोर्ड द्वारा बच्चों का परिणाम 10वीं, 11वीं के अंकों तथा 12वीं में स्कूलों द्वारा ली गईं आंतरिक परीक्षा के आधार पर घोषित किया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने इस बार 10वीं की तरह किसी भी बच्चे को शत प्रतिशत अंक नहीं दिए हैं। जिले के निजी स्कूल संचालकों के अलावा सरकारी स्कूलों के मुखिया भी अपने-अपने विद्यार्थियों का परिणाम व अंक प्रतिशत निकालने में लगे रहे।
मेडिकल व नॉन मेडिकल में टॉप करने वाली 4 छात्राएं
घोषित परिणाम में बीके वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा हर्षिता ने मेडिकल संकाय में तथा छात्रा लक्ष्मी ने नॉन मेडिकल में 99 प्रतिशत अंक लिए हैं। जबकि स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा विधि ने मेडिकल संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि जिले में सर्वाधिक अंक लेने वाले बच्चों में तीनों छात्राएं हैं। बीके स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कौशिक का कहना है कि दोनों छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में भी जिले में टॉप किया था। उन्होंने दोनों छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
वहीं, स्वामी विवेकानंद स्कूल के संचालक मोहर सिंह का कहना है कि छात्रा विधि ने मेडिकल संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि विधि ने बोर्ड की 10वीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विधि फरीदाबाद इनेलो के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तेवतिया की पुत्री है। देवेंद्र सिंह ने पुत्री की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा करिश्मा सिंह ने नॉन मेडिकल में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, इसी स्कूल की शिवानी शर्मा व अभिलाषा ने नॉन मेडिकल में 88 प्रतिशत तथा तमन्ना ने वाणिज्य संकाय में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
परिणाम में 10वीं के 30 प्रतिशत अंक जोड़े गए
हरियाणा बोर्ड द्वारा इस बार मूल्यांकन के आधार पर घोषित 12वीं के परिणाम में 10वीं की परीक्षा में छात्र द्वारा लिए गए कुल अंकों के आधार पर 30 प्रतिशत तथा कक्षा 11 के अंकों के आधार पर 40 प्रतिशत तथा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं व ली गईं आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन को जोड़कर परिणाम घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। काफी बच्चे ऐसे हैं जो पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देना चाहते थे। मूल्यांकन के आधार पर दिए गए परिणाम से कुछ बच्चे नाखुश हैं। क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यदि परीक्षा होती तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।