फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   civic

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर वाहन संभल कर चलाएं, हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 04 Jun 2021 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
civic
द्म
विज्ञापन

होडल। सावधान! यदि आप दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जा रहे हैं, तो जरा संभल कर वाहन चलाएं। सड़क के बीच में कहीं भी गड्ढा होने पर वाहन असंतुलित हो सकता है। राजमार्ग पर फ्लाईओवर की सड़क इस कदर टूट चुकी है कि उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, वहीं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी ट्विटर पर समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक हालात जस के तस हैं। स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से ये रात्रि में खतरा और भी बढ़ जाता है।
दिल्ली से आगरा नेशनल हाईवे 19 बाबरी मोड़ पर एक माह पहले करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर का उद्घाटन होने से पहले ही सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क धंस गई है। जिसके बाद वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। वाहन चालकों का कहना है कि ठीक से मरम्मत न होना और बनने के एक माह के अंदर ही टूट जाना प्रशासनिक ढिलाई को प्रदर्शित करता है। यही हाल सिक्स लेन बनाई जा रही सड़कों का हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों, उपायुक्त एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी को भी उनके ट्विटर पर फोटो सहित शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। यह बड़े हादसे का कारण बन सकता है। - धर्मवीर, होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमार्ग प्राधिकरण व प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जहां सड़क टूट चुकी है, वहीं खानापूर्ति के लिए मरम्मत करा दी जाती है। होडल में बनाए गए फ्लाईओवर ऊपर कई जगह मिट्टी पर ही मसाला डालकर सड़क तैयार कर दी गई। जिससे वह दो दिन में ही टूट जाती है। - प्रह्लाद, पूर्व थानेदार सौंध

सड़क निर्माण कराने वाली कंपनी की पांच वर्ष तक उसकी देखरेख की जिम्मेदारी होती है। कहीं से भी टूटने पर कंपनी द्वारा ठीक कराया जाता है। इसे भी कंपनी ठीक कराएगी। उसके बाद भी लगाए जा रहे सामान की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। - धीरज सिंह, अभियंता राजमार्ग प्राधिकरण
फोटो
कैप्शन: 1: दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर होडल में बनाए गए पुल पर टूटी सड़क
कैप्शन: 2: दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर होडल में टूटी सड़क की मरम्मत के लिए मिट्टी के ऊपर ही डाला जा रहा मसाला
कैप्शन: 3: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के ट्विटर पर की गई शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed