फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   civic amenities

सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल बड़ौली में समस्याओं का अंबार

Mon, 13 Sep 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए बैसलात के बड़े गांव बड़ौली की स्थिति दयनीय बनी हुई है। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस गांव में रास्तों की हालत बेहद खराब है। गांव के जोहड़ ओवरफ्लो हैं, जिससे गांव का गंदा पानी रास्तों में भरा रहता है। बारिश होते ही लोगों के घरों तक में पानी भर जाता है। अब पंचायत भंग होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बैसलात के सबसे बड़े गांव बड़ौली को ब्लॉक का दर्जा दिया गया है। यह गांव पलवल विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि बड़ौली गांव के निर्णय के साथ ही बैसलात के करीब दो दर्जन गांव चलते हैं। नवंबर 2019 में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत बड़ौली को गोद लिया था। योजना में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को गांव के विकास की उम्मीद जगी थी, परंतु गांव में विकास के नाम पर रास्ते तो बना दिए गए, परंतु पानी निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं किया गया। जोहड़ ओवरफ्लो रहने से गांव के ज्यादातर रास्ते जलमग्न रहते हैं। रास्तों से पैदल निकालना भी दूभर रहता है। बारिश होते ही पानी घरों में घुस जाता है, क्योंकि जोहड़ पहले से ही ओवरफ्लो रहता है। पानी को निकालने के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर फ्लूड पंप लगाते हैं और पानी को नाले में डाला जाता है। गांव में मुख्य रूप से तीन जोहड़ है, जोकि ओवरफ्लो हैं, परंतु झुटिया मोहल्ले के जोहड़ की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां जोहड़ का पानी हर समय रास्ते में भरा रहता है।
विज्ञापन

-----
गांव के रास्तों में हर समय पानी भरा रहता है। पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। पैदल निकलते तक के लिए रास्ता नहीं है। - किशन, निवासी बड़ौली
-----
गलियों में गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सरपंच से कहते हैं तो वह बीडीपीओ पर जार्च होने की बात कहता है। - यादराम, निवासी बड़ौली
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जलभराव की वजह से जीवन नरक बन गया है। अपने स्तर पर रुपये एकत्रित कर पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। - महेश, निवासी बड़ौली
-----
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी पदभार संभाला है। संबंधित ग्राम सचिव से मामले की जानकारी ली जाएगी। जलभराव की समस्या का स्थानी समाधान कराया जाएगा। - उपमा अरोड़ा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
फोटो कैप्शन
13श्चड्डद्यश्च1- गांव बड़ौली में जोहड़ ओवरफ्लो होने से मुख्य रास्ते में हुआ जलभराव।
1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed