{"_id":"5701fb174f1c1b5f35c810e8","slug":"choke-sewer-becoming-problem-for-residents-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पडे़ सीवरेज बन रहे परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पडे़ सीवरेज बन रहे परेशानी का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
बंद सीवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाली गई सीवरेज व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सीवर के मेन हाल बंद पडे़ हुए हैं। इनमें से गंदा व प्रदूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। गर्मियों का सीजन शुरू होने के चलते महामारी पनपने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन
शहर में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा है। आदर्श कालोनी फिरकी रोड स्थित निरंकारी आश्रम के सामने समस्या अधिक गंभीर है। इसके कारण लोगों को घरों तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कई जगहों पर तो रात के अंधेरे में भी लोग गंदे पानी के कारण दुघर्टना का शिकार हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी एक दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर मामले को टालते रहते हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
समस्या की शिकायत लेकर लोग जब जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचते हैं तो वहां से उन्हें नगर पालिका कार्यालय जाने के लिए कह दिया जाता है। जब वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं तो वहां से जवाब मिलता है कि कार्य जन स्वास्थ्य विभाग का है।
फिरकी रोड निवासी श्रीचन्द, रजनी, पवन, चन्द्रवती, अनिल, भगवती, अमित, कुसम, जगदीश, कालूराम व उमेश कुमार आदि का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की शिकायत लेकर कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी एक दूसरे विभाग का मामला बताकर टाल रहे हैं।
वहीं एसडीएम प्रताप सिंह का कहना है कि कालोनी के लोगों की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर गंदे पानी की निकासी कराने और बंद पड़े सीवरेज और मेनहाल की सफाई कराने के आदेश दिए हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।