फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Children showcase their talent in competitions

Palwal News: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children showcase their talent in competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नूंह शाखा की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिषद की मानद कोषाध्यक्ष सरोज मलिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सरोज मलिक ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास का बेहतर माध्यम हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में ये प्रतियोगिताएं 21 से 24 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही हैं।

तीसरे दिन एकल एवं समूह नृत्य, गायन, देशभक्ति समूह गान, अभिनय, पोस्टर निर्माण, हस्तलेखन, प्रश्नोत्तरी और दीया सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। परिषद के लेखाकार उदय चंद ने बताया कि कुल 22 प्रतियोगिताएं 48 समूहों में करवाई जा रही हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जोनल स्तर पर भाग लेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल दहिया ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी बड़ी उपलब्धि है। 24 अक्तूबर को प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed