फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief Minister Manohar Lal launched the Gram Panchayat Patron Yojana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम पंचायत संरक्षक योजना का किया शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal launched the Gram Panchayat Patron Yojana
पलवल। 56वें हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत संरक्षक योजना का शुभारंभ करते हुए गांवों के विकास को सुनिश्चित किया। योजना के अंतर्गत प्रदेश के हर गांव को एक-एक क्लास-1 अधिकारी संरक्षक के रूप में गोद लेकर सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-ग्रामीणों को दिलाएगा। इसके लिए उपायुक्त कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विडियो कान्फ्रेंस कर नई योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया। विडियो कान्फ्रेंस में सभी जिलों के उपायुक्त व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रदेश में ए-श्रेणी के करीब सात हजार अधिकारी हैं, जबकि गांवों की संख्या 6311 के करीब है। उपायुक्त ने बताया कि जनता की मांग पर मुख्यमंत्री ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार की शक्तियों की विक्रेंदीकरण किया है। तहसीलदार व नायब तहसीलदार की भांति अब एसडीएम और सीटीएम को भी भूमि के रजिस्ट्रेशन करने की शक्तियां प्रदान की है। इस प्रकार लोगों के पास रजिस्ट्री करवाने के विकल्प रहेंगे, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी नई शुरूआत की है, जिसके माध्यम से अनुबंध आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। विभिन्न कंपनियों को ठेका देने के स्थान पर सरकार खुद युवाओं को अनुबंधित नौकरी देगी, जिसके तहत प्रदेश के जिलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसमें सक्षम युवाओं के साथ मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में शामिल लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों की आयु व परिवार की आय तथा स्किलिंग सर्टिफिकेट इत्यादि के आधार पर नौकरी के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 56वें हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैदियों को भी सजा माफी का तोहफा प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निजी बिल्डरों द्वारा निर्मित आवासीय सोसायटियों में लोगों की बिजली आपूर्ति की समस्या को भी हल कर दिया है। उपभोक्ताओं के लिए विद्युत निगम को बिजली के कनैक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। जहां जो आवश्यकता है उसकी पूर्ति विद्युत निगम करेगा जबकि खर्च वहन संबंधित बिल्डर को करना होगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम वैशाली सिंह, नगराधीश अंकिता अधिकारी, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप, डीईओ अशोक बघेल आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

हरियाणा दिवस मनाया
हथीन। सोमवार को रिटायर कर्मचारी संघ की हथीन यूनिट ने लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई के प्रधान मोहम्मद जकरिया ने की। संयोजन का दायित्व अशोक तेवतिया ने संभाला। इस अवसर पर मोहम्मद जकरिया ने कहा कि हरियाणा हराभरा शांतिपूर्ण प्रदेश है। पिछले 55 वर्षों में राज्य ने चहुंमुखी विकास किया है। गीता का उपदेश श्रीकृष्ण ने इसी धरती पर दिया था। वैदिक काल की सभ्यता का उदय भी इसी धरा पर सरस्वती नदी के किनारे हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता प्राप्ति की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर दीन मोहम्मद, ताहड़ सिंह, नसरू, मास्टर उदय सिंह आदि ने भी विचार प्रकट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed