{"_id":"618d56a8f92ad0084153cc80","slug":"chhath-festival-concluded-with-paying-tribute-to-the-rising-sun-palwal-news-noi6152806126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। चार दिन से चल रहा लोक आस्था छठ महापर्व बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हो गया। अगवानपुर स्थित छठ पूजा घाट पर महापर्व के दौरान पलवल पूर्वांचल के रंग में रंगा रहा। सुबह व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी तथा व्रती हाथों में पूजन सामग्री से भरा सूप लिए सुबह चार बजे से पहुंचना शुरू हो गए। महिलाओं ने सूर्य उदय का इंतजार किया। सुबह जैसे ही सूर्य उदय हुआ तो पुरोहितों व आचार्यों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा को संपन्न किया गया और पिछले 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत को खोला।
महिलाओं ने छठ मइया और भगवान सूर्य से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं व देश से कोरोना संक्रमण के खात्मे की कामना की। इससे पहले बुधवार को महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर धूमधाम से पूजा अर्चना की थी। कुछ महिलाओं व व्रतधारियों ने रात भर घाट के समीप बैठकर जागरण किया तथा पूजा उपासना की थी। सुबह उत्सव समापन होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल जनकल्याण समिति की तरफ से प्रधान विजय पटेल, डॉ. पशुपतिनाथ मिश्रा, बृजेश शाह, गणेश मुखिया, दिलीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। महिलाओं ने छठ घाट पर जमकर सेल्फी भी ली। विजय पटेल ने बताया कि छठ महोत्सव में पूर्वांचल के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला।