फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chaubisi Pal gave support to the farmers' dharna

चौबीसी पाल ने दिया किसानों के धरने को दिया समर्थन

Sun, 22 Aug 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chaubisi Pal gave support to the farmers' dharna
चौबीसी पाल ने दिया किसानों के धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में केजीपी-केएमपी इंटरचेंज के पास अटोहां मोड पर चल रहे किसानों के धरने में रविवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने में चौबीसी पाल के किसानों ने समर्थन दिया। उन्होंने भाजपा के संगठन भारतीय किसान संघ द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने का स्वागत किया। वहीं बुजुर्ग किसानों ने जून से अगस्त तक की वृद्धावस्था पेंशन विशेष तौर पर मित्रौल, गुदराना व तुमसराना गांव में न मिलने पर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
किसान नेता धर्मचंद घुगेरा व रघुबीर सिंह ने बताया कि जो लोग यह समझते हैं कि यह आंदोलन केवल किसानों का है तथा किसान केवल अपने मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लड रहे हैं, जनता के बाकी हिस्सों का इस आंदोलन से क्या लेना देना है। ऐसे लोगों को समझना होगा कि किसान का लक्ष्य फसल और नस्ल बचाना है। किसान यह लक्ष्य भी तय कर रहे हैं कि रोटी को पूंजीपतियों की तिजोरी में बंद नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री फोटो लगाकर भारत के अस्सी करोड़ जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। देश का अन्नदाता अगर अन्न पैदा नहीं करेगा तो गरीब लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता नानकचंद सरपंच ने की। इस मौके पर रमेशचंद सौरौत, राजसिंह, अच्छेलाल, इंद्रसिंह रावत, जोगेंद्र, जगदीश रावत, समय सिंह, रूपचंद दलाल, चेतराम मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राकेश टिकैत की पंचायत में होंगे शामिल
किसान नेता रतन सिंह सौरोत ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को नूंह की अनाज मंडी में किसान नेता राकेश टिकैत की किसान पंचायत होगी। इस पंचायत में पलवल के किसान भी शामिल होंगे। नूंह की किसान पंचायत को सफल बनाने की तैयारियों के मद्देनजर पलवल में एक किसान बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामकिशन महलावत, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, आजाद खेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन: पलवल में अटोहां मोड़ पर धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed