{"_id":"61eaf4d1ba64330d425dc688","slug":"challans-made-for-drivers-driving-in-the-wrong-direction-without-wearing-masks-palwal-news-noi6281512158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के किए चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बिना मस्क व गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब जिला पुलिस सख्त हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के निर्देश पर बिना मास्क लगाए दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। पलवल शहर में शुक्रवार को ऐसे ही करीब 50 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें अधिकांश चालान बिना मास्क तथा गलत दिशा में चलने वालों के थे।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सर्दियों में कोहरा के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों तथा बिना मास्क लगाए कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएं। अधीक्षक के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस विभिन्न चौराहों पर खड़ी होकर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। पुलिस ने वाहनों को रोककर उनके गलत दिशा में चलने के चालान तो किए ही साथ ही मास्क न लगाने पर अलग से जुर्माना भी वसूला गया। पीआरओ संजय ने बताया कि आगरा चौक पर ही 50 चालान किए गए हैं। इसके अलावा 9 मोटरसाइकिलों को इंपाउंड भी किया गया है। वाहन चालकों को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने तथा सड़क पर चलते समय मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया गया।