{"_id":"584004ef4f1c1b2d1ede7477","slug":"cashless-transiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीएम के दौरान कैशलस लेनदेन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीएम के दौरान कैशलस लेनदेन के लिए किया जागरूक
palwal
Updated Thu, 01 Dec 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
गोलाया स्कूल में लगी प्रदर्शनी में जानकारी देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर रोड स्थित गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में बुधवार को पीटीएम बैठक के दौरान कैशलेस लेनदेन पर जागरूकता शिविर और प्रदर्शनी लगाई। शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने लोगों को कैशलेस लेनदेन की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के निदेशक सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन युद्धवीर सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश डिजिटल बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह देश के विकास के लिए समय के अनुशासन जरूरी भी है। इसका सही और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
संस्थान की शिक्षा निदेशिका प्रतिभा डबास ने कैशलेस लेनदेन समय की मांग है और इसे अपनाने से हमारा देश अन्य विकसित देशों की तरह तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कैशलेस लेनदेन के लाभ भी बताए। स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने अभिभावकों को समझाया कि पैसे के विमुद्रीकरण का लाभ निश्चित तौर पर जनता को मिलेगा। इसमें हम सभी को सहयोग करना चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लग सके।
विज्ञापन