फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cash-jewellery looted by pretending to be policemen

Palwal News: पुलिसकर्मी बताकर दी लिफ्ट, नकदी-जेवरात और एटीएम कार्ड लेकर रफूचक्कर

Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 28 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery looted by pretending to be policemen
जांच के नाम पर लिफाफे में रखवाया था सामान और धोखे से बदल दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। खुद को पुलिसकर्मी बता कार में लिफ्ट दी और दंपती से जेवरात, नकदी और एटीएम कार्ड ठग लिया। आरोपियों ने जांच के नाम पर एक लिफाफे में नकदी व जेवरात रखवा लिए और धोखाधड़ी कर कार से उतारकर मौके से फरार हो गए। लिफाफे को खोलकर देखा तो अखबार मिला। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 26 जून को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह रसूलपुर चौक पर अपनी पत्नी के साथ बहादुरगढ़ की बस का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान उनके पास एक युवक आकर खड़ा हो गया। युवक ने उसने बातचीत शुरू की तो उन्होंने बताया कि वे बहादुरगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में से एक युवक उतरकर उनके पास आया और उनसे बहादुरगढ़ का रास्ता पूछने लगा। उनके पास पहले से मौजूद युवक ने कार चालक से कहा कि यह भी बहादुरगढ़ जा रहे हैं, इन्हें बैठा ले जाओ। इसके बाद दोनों पति-पत्नी कार में बैठ गए। कार में एक युवक पहले से ही मौजूद था, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद कार चालक ने फोन मिलाया और कहा कि दो चोर पकड़ लिए हैं और कुछ नकदी बरामद हुई है। फोन कटने के बाद चालक ने कहा कि वह पुलिसकर्मी हैं और यह पुलिस की गाड़ी है। उनका काम सामान की जांच करना है। चालक ने उन्हें लिफाफा दिया और कहा कि आपके पास जो भी जेवरात और नकदी है, इस लिफाफे में डाल दो। रास्ते में उनकी कार की जांच हो सकती है। आगे जाकर पुलिसकर्मी इन्हें जब्त कर सकते हैं और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके बाद पीड़ित ने डरकर लिफाफे में 2500 रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी और एटीएम कार्ड लिफाफे में रख दिया। इसके बाद चालक के साथ मौजूद युवक ने लिफाफा लेकर उस पर एटीएम कार्ड नंबर लिखा और लिफाफा वापस उन्हें बैग में रखने के लिए दे दिया। इसके बाद चालक ने रास्ते में गाड़ी को रोक दिया और कहा कि थोड़ी दूरी पर चौकी है। वह चौकी में हाजिरी लगाकर वापस आ रहे हैं। दोनों पति-पत्नी कार से नीचे उतर गए। इसके बाद न तो कार सवार आरोपी वापस नहीं आए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद दोनों पति-पत्नी बस में बैठकर बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए। जब बस परिचालक ने टिकट मांगी तो उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा, परंतु उसमें से नकदी, अंगूठी और एटीएम कार्ड गायब था। लिफाफे में पीड़ित को एक अखबार मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed