फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered against 15 nominees

15 नामदज के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 04 Feb 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 nominees
होडल। कस्बा हसनपुर में खेतों पर कार्य कर रहे एक युवक और उसकी माता के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत हसनपुर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद दर्जनों से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव फाटनगर निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरियाणा और यूपी के किसानों का कई दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा है। 3 फरवरी को वह अपनी माता के साथ खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी 12 से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जब उसकी माता बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में बताया कि आरोपितों ने उससे मेहनत मजदूरी के 2200 रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तरुण की शिकायत पर मुरारील, पूरण, रमेश, जीवन, कमल, भानीचंद, प्रकाश, पदम, कलुआ, मोहन, निक्कू, रामू, देवू, कुमर व छोटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed