फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case filed against 10 in cases of assault

मारपीट के मामलों में 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 15 Mar 2021 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 in cases of assault
मारपीट के मामलों में 10 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

- अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र के तहत मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने दो मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार देव नगर निवासी दुर्गा प्रसाद ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 14 मार्च को वह कार से पुत्र आलोक और बेटी माही को स्कूल के लिए लेकर जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचे तो कृष्णा कॉलोनी निवासी भोली, गांव बलई निवासी कृष्णा और उनके एक अन्य साथी ने अचानक कार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने जब विरोध किया तो उसके एवं बच्चों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे मामले में गांव भमरोला निवासी आजाद ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि जिला जेल के समीप उसकी गौतम सीएचसी के नाम से दुकान है। 9 मार्च को पीड़ित दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान गांव घुघेरा निवासी दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया। एक गुट के लोग अजय और सुनील अपना बचाव करने के लिए उसकी दुकान के अंदर घुस आए। उसी दौरान दूसरे गुट के ओमी, सुभाष, भारत, भीम, कृष्ण, महेश, विनोद और बिजेंद्र भी दुकान के अंदर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस झगड़े में पीड़ित की दुकान के अंदर रखी दो आधार कार्ड मशीन, दो लैपटॉप, एक स्केनर, एक प्रिंटर, एक लैमीनेशन मशीन और दो आधार कार्ड वाले कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी ओमी, सुभाष, भारत, भीम, कृष्ण, महेश, विनोद और बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed