फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cartoon pitchers in market demand more

बाजारों में कार्टून वाली पिचकारियों की ज्यादा मांग

Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cartoon pitchers in market demand more
पलवल। होली का त्यौहार नजदीक आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों से बाजार गुलजार होने लगे हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बाजार में डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड जैसे कार्टून किरदारों की पिचकारियों की भरमार है। इस बार चाइनीज पिचकारियां नजर नहीं आ रही हैं। स्वदेशी कंपनियों की पिचकारियां व रंग खूब बिक रहे हैं। हर्बल गुलाल की भी मांग अभी से बढ़ रही है। हालांकि बाजार में कोरोना का असर इस बार भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां नजर आ रही हैं। लंबी पिचकारियों पर भी कार्टून किरदारों के चित्र छपे हुए हैं। इसके अलावा गुलाब बम, बोतल और पाउच में बंद मैजिक कलर, डोरेमोन की तलवार, राकेट पिचकारी, कलर बम, पेंट बॉल, गन, पंप और टैंक पिचकारी, थ्री इन वन पिचकारी तथा विभिन्न प्रकार की रंगीन टोपियां उपलब्ध हैं। हर्बल आइस गुलाल, वाटर कलर बैलून भी दुकानों पर बिक्री के लिए रखे हैं। हालांकि अभी बाजार में ग्राहक कम नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आएगा, बिक्री भी बढ़ती जाएगी। इससे दुकानदारों को लाभ की उम्मीद भी है। वहीं सरकार द्वारा इस बार भी फिर से कोरोना के मामले बढ़ने पर सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने पर लगाई गई रोक को देखते हुए लोगों का उत्साह कम हो रहा है। बच्चों में होली का उत्साह ज्यादा नजर आ रहा है। बच्चों ने परिवार सहित बाजारों में जाकर अभी से पिचकारियां लेनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
होली के लिए सामान सजे हुए हैं, लेकिन अभी बिक्री कम हो रही है, जैसे-जैसे त्योहार करीब आएगा, बिक्री बढ़ेगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सभी प्रकार की पिचकारियां और रंग स्टाक किए हैं। - राज कुमार, रंग व पिचकारी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed