फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car of soldier Yudhishthir, who went missing after cloud burst in Sikkim, found after 17 days

Palwal News: सिक्किम में बादल फटने के बाद लापता हुए जवान युधिष्ठिर की 17 दिन बाद मिली गाड़ी

Sun, 22 Oct 2023 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Car of soldier Yudhishthir, who went missing after cloud burst in Sikkim, found after 17 days
कैप्शन: सिक्किम में मलबे से निकाली गई सेना की गाड़ी
विज्ञापन

कैप्शन: मलबे में दबी सेना की गाड़ी को निकालते हुए जेसीबी से
कैप्शन: मलबे से निकाली गई गाड़ी में मिले लापता जवान युधिष्ठिर के मोबाइल व डायरी
कैप्शन: लापता जवान युधिष्ठिर का फाइल फोटो
गाड़ी में सेना को मिले युधिष्ठिर के मोबाइल व डायरी
मलबे में 10 फीट नीचे दबी मिली गाड़ी, जेसीबी से मलबा हटवाकर निकलवाई गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। सिक्किम में 3 अक्तूबर को बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए सेना के जवानों में शामिल गांव खांबी के बेटे युधिष्ठर जिस गाड़ी में थे, वह सेना को 10 फीट नीचे दबे मलबे में मिल गई है। इतना ही नहीं, मलबे से गाड़ी निकालने पर सेना को लापता युधिष्ठिर का मोबाइल व समय सारिणी वाली डायरी भी मिली है। इन सबके मिलने के बाद सेना लापता युधिष्ठिर को खोजने में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है। वहीं दिल्ली स्थित सेना के आर-आर अस्पताल में लापता सैनिक युधिष्ठिर की मां के खून के नमूने लिए गए हैं।
बता दें कि सिक्किम में 3 अक्तूबर की देर रात बादल फट गया था। बादल फटने से वहां मौजूद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी वहां स्थित सेना के शिविर में 20 फीट से अधिक आ गया। जिसमें सेना के वाहनों सहित 23 जवानों के अलावा स्थानीय लोग बाढ़ के पानी में बहकर लापता हो गए। सेना के लापता जवानों में गांव खाम्बी का बेटा युधिष्ठिर भी शामिल था, जो सेना की बटालियन 420 एफडी में मेडिकल वाहन पर बतौर ड्राइवर तैनात था। लापता जवान युधिष्ठिर के पिता ऋषिदेव उर्फ बिशन ने बताया कि सेना की तरफ से उन्हें उनके लापता बेटे के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया। सेना के राहत बचाव दल टीम उसी दिन से सैनिकों को खोजने में लगी है। बताया गया कि अब सेना को वह गाड़ी मिली है, जिस पर युधिष्ठिर चालक था। गाड़ी करीब 10 फीट नीचे मलबे में दबी हुई थी। सेना के जवानों ने बड़ी मुश्किल से जेसीबी से मलबा हटाकर गाड़ी को बाहर निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार, मलबे में दबी गाड़ी में सैनिक युधिष्ठिर का मोबाइल व समय सारिणी वाली डायरी के अलावा अन्य सामान भी मिला है। सेना अब वहीं आसपास मलबे में युधिष्ठिर को खोजने में लगी है। सेना द्वारा दिल्ली अस्पताल में लापता युधिष्ठिर की मां किशनवती को बुलाकर उनके खून के नमूने लिए गए हैं तथा सेना उन नमूनों को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन

परिजनों में सरकार के खिलाफ रोष
वहीं लापता सैनिक युधिष्ठिर के परिजनों में स्थानीय जिला प्रशासन, केंद्रीय राज्यमंंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा हरियाणा के खिलाफ रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी लापता जवान के परिजनों की कोई सुध नहीं ली है। प्रशासन व सरकार के रवैये से ग्रामीणों में भी रोष बना हुआ है। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई आश्वासन तक उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed