{"_id":"67cf3d981be3fdca6204cc10","slug":"car-driver-hit-two-bike-riders-one-died-palwal-news-c-24-1-as11003-112580-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव तुमसरा मोड के समीप तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के कैंप तिगरी निवासी राजू अपने दोस्त सुनील के साथ दावन गांव (यूपी) जा रहा था। राजू बाइक चला रहा था और सुनील पीछे बैठा था। उसका चचेरा भाई रजत दूसरी बाइक पर था। जब उनकी बाइक पुराने टोल टैक्स के पास पहुंची तो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।