फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Canter driver dies due to being trapped in company gate, case registered

कंपनी के गेट में फंसने से कैंटर चालक की मौत, मामला दर्ज

Sun, 25 Oct 2020 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Canter driver dies due to being trapped in company gate, case registered
पलवल। गेट कीपर की लापरवाही से गेट में फंसने के एक कैंटर चालक की मौत हो गई। घटना बघौला-ततारपुर मार्ग पर स्थित सीएमआर कंपनी की है। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर कंपनी मालिक, मैनेजमेंट सहित गेट कीपर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद बृज विहार निवासी कुमोदिनी वाजपेई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति पुनीत दत्त के नाम पर एक कैंटर गाड़ी है, जिसे वे खुद चलाते थे। 23 अक्तूबर को गाड़ी को लेकर बघौला स्थित सीएमआर कंपनी में आए थे, लेकिन उस दिन गाड़ी में माल लोड नहीं हुआ। गाड़ी कंपनी के बाहर की खड़ी रही। 24 अक्तूबर को पीड़िता को फोन द्वारा सूचना मिली कि उसके पति को कंपनी में चोट लग गई है और वह पलवल के निजी अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत कंपनी के गेट का बटन अचानक बंद होने के कारण गेट के बीच में फंसकर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed