{"_id":"5725f0244f1c1b7f2b5ccf80","slug":"candidate-nomination-will-may-to-celebrate-the-continued-sulking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मई से नामांकन कर पाएंगे प्रत्याशी, रूठने मनाने का दौर जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मई से नामांकन कर पाएंगे प्रत्याशी, रूठने मनाने का दौर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 01 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनावों की घोषणा के बाद संभावित प्रत्याशियों पर चुनाव की खुमारी छाने लगी है। एकाएक हुई घोषणा से मंद पड चुके संभावित प्रत्याशी सोशल मीडिया पर प्रचार में जुट गए हैं। सोशल मीडिया व्हाटस-एप, फेसबुक व ट्वीटर पर जमकर प्रचार किया जा रहा है। जो प्रत्याशी युवा हैं व टैक्नोलजी के जानकारी हैं वे तो खुद अपने एकाउंट पर पोस्ट डाल रहे हैं। लेकिन जिन्हें कम जानकारी है उनके परिजनों व एक्सपर्टस ने यह जिम्मेदारी संभाली हुई है।
विज्ञापन
चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों व उनके परिजनों ने गली मौहल्लों में पंचायतों के दौर शुरू कर दिए हैं। अपने वार्डों में अन्य संभावित प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतों व निजी बैठकों में रूठने-मनाने के दौर भी चल रहे हैं। वहीं शाम की महफिलें भी सजनी शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी व उनके परिजन गुट बनाकर दिन में प्रचार करते हैं व शाम को मय के दौरों के साथ-साथ चुनावी रणनीति भी बनाने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अनुसार वह तो चुनाव के लिए पहले से ही तैयार था। पांच मई से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा, जो कि 11 मई तक चलेगा। आठ मई को रविवार व नौ मई को राजपत्रित अवकाश होने के चलते प्रत्याशियों को नामांकन के लिए पांच दिन का समय मिल पाएगा। जिला प्र्रशासन के अनुसार जिन लोगों की वोट बनने से रह गई है वे तीन मई तक अपनी वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा गलत बनी हुई वोट कटवाने तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को भी ठीक कराया जा सकता है। इस कार्य के लिए वार्ड एक से 11 तक एसडीएम पलवल को, 12 से 21 तक तहसील दार व 22 से 31 तक हरियाणा राज्य परिवहन के जीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। होडल में इस कार्य के लिए नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन