फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Campaigning for Bar Association elections intensifies

Palwal News: बार एसोसिएशन चुनाव का प्रचार तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Campaigning for Bar Association elections intensifies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अख्तर हुसैन, शेर मोहम्मद, हारून, रफीक और इब्राहिम ने बताया कि 11 सितंबर को बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में चार उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अब मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच रह गया है।

दोनों उम्मीदवार लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं। पुरानी तहसील परिसर में सोमवार को दिनभर चुनावी सरगर्मियां देखने को मिलीं। उम्मीदवार अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी प्राथमिकताओं और बार के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed