{"_id":"68f12ce1793fc84a8503b36d","slug":"bus-trips-will-be-doubled-on-local-routes-palwal-news-c-24-1-gr11004-118606-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लोकल रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के दोगुने फेरे, 103 बसें रहेंगी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लोकल रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के दोगुने फेरे, 103 बसें रहेंगी सक्रिय
Thu, 16 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 से 40 यात्री बैठते ही बस होगी रवाना, दिवाली, गोवर्धन और भाईदूज के लिए पलवल डिपो की बड़ी तैयारी
विपिन सैनी
पलवल। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पलवल बस डिपो प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को तुरंत बस की सुविधा मिल सके और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े।
डिपो प्रशासन ने बताया कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हसनपुर और नूंह जैसे रूटों पर सामान्य दिनों में जहां बसों के 15 से 20 फेरे लगाए जाते हैं, वहीं दिवाली सप्ताह में इन फेरों की संख्या बढ़ाकर 35 से 40 कर दी जाएगी। त्योहारों के बाद गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बसों की उपलब्धता बरकरार रखी जाएगी।
डिपो इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि दिवाली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक होती है। लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के पास जाने के लिए बसों पर निर्भर रहते हैं। इसलिए इस बार हमने व्यवस्था को पहले से मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पलवल डिपो की सभी 103 बसें मैदान में सक्रिय रहेंगी और प्रत्येक बस में 35 से 40 यात्रियों के बैठते ही बस को रवाना कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद अगले रूट की बस यात्रियों के लिए तैयार रहेगी, ताकि स्टेशन या स्टैंड पर भीड़ न बढ़े। उन्होंने बताया कि लम्बे रूटों जैसे चंडीगढ़, जयपुर और अन्य शहरों के लिए फिलहाल बसों के फेरे पूर्ववत रहेंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
डिपो प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम रूप से अपने सफर की योजना बनाएं और भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित समय पर बस अड्डे पर पहुंचे। त्योहारों के इस विशेष अवसर पर जब दिवाली की रौनक, गोवर्धन की भक्ति और भाईदूज का स्नेह एक साथ वातावरण को आलोकित करेंगे, तब पलवल डिपो की यह पहल हजारों यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाएगी।