फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bullets were fired after entering the house in village Garhi Patti, 12 year old child injured

Palwal News: गांंव गढ़ी पट्टी में घर में घुसकर चलाईं गोलियां, 12 वर्षीय बच्चा घायल

Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bullets were fired after entering the house in village Garhi Patti, 12 year old child injured
- लोहे की रॉड व डंडों से पीटकर युवक को किया घायल
विज्ञापन

-रास्ते में कार खड़ी करने पर हुए विवाद में दिया इस वारदात को अंजाम
-पुलिस ने किया एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। गांंव गढ़ी पट्टी में कुछ दबंंग लोगों ने एक दलित परिवार के साथ मारपीट कर उनके घर जाकर गोलीबारी की। जिससे एक 12 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक युवक को डंडों व लोहे की राॅड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़ा रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर हुआ बताया जा रहा है। इस झगड़े व गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जिसे देख डीएसपी सज्जन कुमार व पुलिस बल के साथ गांंव में पहुंच गए। फिलहाल विवाद शांत है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम देवेंद्र सिंह गांव में ही अपने भाई सतीश के घर जा रहा था। तभी गांव के ही युवक अजय, साहिल ,दिनेश, बंटी ,राहुल, सौरभ, मोहित तथा चन्दर ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने देवेंद्र पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे देवेंद्र का दांत टूट गया तथा उसे काफी चोट आई। उसका शोर सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए। जिसके बाद आरोपी देवेंद्र व उसके परिजनों को देख लेने व गांव छोड़ने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में जब देवेंद्र के परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए तो आरोपियों ने फिर पीछे से उसके घर जाकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही आरोपियों ने वहां गोलियां भी चला दीं। गोलियां चलने से वहां घर पर मौजूद एक 12 वर्षीय मनीष नामक बच्चे के हाथ में गोली जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर कर वहां लोग एकत्रित हो गए तथा लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

आरोपियों के वहां गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद लोग घायल बच्चे को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले गए। उधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सज्जन कुमार, होडल व बहीन थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचते ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में घायल देवेंद्र के बयान पर अजय, साहिल, दिनेश, बंटी ,राहुल, सौरभ, मोहित, चन्दर, दिनेश, मनोज, नरेश ,विष्णु, नवीन, राजेश तथा अंकित के खिलाफ घर में घुसकर अवैध हथियार से हत्या के प्रयास व एससी एसटी एक्ट की धारा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके लिए दबिश दी जा रही है। घायलों का उपचार चल रहा है तथा बच्चा व देवेंद्र फिलहाल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed